Spread the love

हमीरपुर। बेसहारा बच्चों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित किया गया मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष इस बार बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चों के लिए नई खुशियां लेकर आया है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी तिलक राज आचार्य ने बताया कि इस कोष के माध्यम से बाल आश्रम सुजानपुर के आवासी बच्चों को लोहड़ी और होली मनाने के लिए पांच-पांच सौ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह धनराशि इन बच्चों के खातों में डाली गई है।
तिलक राज आचार्य ने बताया कि लोहड़ी के अवसर पर शुक्रवार शाम को बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चों को मंूगफली, गच्चक, रेवड़ी, स्यूल के लड्डू, चॉकलेट, खिचड़ी, दही, घी और अन्य सामग्री प्रदान की गई तथा उनके साथ लोहड़ी मनाई गई। इस मौके पर बच्चों ने आग जलाकर और नाचते-गाते हुए खूब मस्ती की। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष से उपहार मिलने के बाद इस बाल आश्रम के बच्चों की इस बार की लोहड़ी बहुत खास रही।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *