Spread the love

शिमला। हिमाचल के शिमला जिले के रोहड़ू के चिड़गांव तहसील के तहत बडियारा पुल के पास वीरवार को एक महिला और उसकी 11 माह की बच्ची पब्बर नदी में बह गए। इस हादसे में बाद में महिला का शव बरामद हो गया है, लेकिन बच्ची का अभी कोई पता नहीं चल पाया है। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार के घर में मातम छा गया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार को शाम करीब साढ़े चार बजे 22 वर्षीय मनीषा, निवासी नावी (ढाकगांव), तहसील चिड़गांव अपनी 11 माह की बेटी के साथ सड़क किनारे पैरापिट पर बैठकर घर जाने को गाड़ी का इंतजार कर रही थी। काफी समय तक जब कोई गाड़ी नहीं आई, तो वह सड़क किनारे बने एक पैराफिट पर बैठ गई। इस दौरान सन्तुलन खोने से गोदी से मासूम बच्ची पैराफिट से नीचे पब्बर नदी में जा गिरी। बच्ची को गिरता देख मनीषा ने बच्ची को बचाने के लिए पब्बर नदी में छलांग लगा दी। लेकिन पानी के तेज बहाव में बच्ची सहित वह भी बह गई। पुलिस को घटना की सूचना राहगीरों से मिली। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और शाम के वक्त मनीषा के शव को घटनास्थल से 150 मीटर दूर बरामद कर लिया गया। बच्ची अभी भी लापता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *