Spread the love

शिमला। शिमला के विधायक हरीश जनारथा ने जापान से आए हुए निवेशकों के साथ शिमला शहर के मुद्दों पर चर्चा‌ की। जनारथा ने विशेषकर पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए मोनोरेल तकनिक, वेस्ट मैनेजमैंट से पावर जनरेशन, सोलर एनर्जी से रिन्यूवल एनर्जी व बागवानी क्षेत्रों के लिए फ्रूट प्रोसैसिंग यूनिट में जापान की आधुनिक तकनीक को अपनाने सहित प्रदेश में विकास के मुद्दों में जापान की तकनीकी को अपनाने में जापान के निवेशकों के साथ विचार विमर्श किया।
हरीश जनारथा ने कहा कि जापान के इन सुझावों के बारे में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह से भी विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जापान की आधुनिक तकनीक से शहर व प्रदेश में पार्किंग व जाम की समस्या से निजात मिलेगी। जापान से आए निवेशकों ने शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा को अपने प्रतिनिधि मंडल सहित जापान आने का भी निमंत्रण दिया और जापान की तरफ से प्रदेश व शिमला के विकास के लिए अपना व पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *