Spread the love

हमीरपुर। एनआईटी के मैदान में डाॅ. राधाकृष्णन मेडिकल कालेज हमीरपुर और पीडब्ल्यूडी इलेवन के बीच एक क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें मेडिकल कालेज इलेवन ने पीडब्ल्यूडी इलेवन को 34 रन से हरा दिया। मैच का शुभारंभ मेडिकल कालेज की प्रधानाचार्य डाॅ. सुमन यादव ने किया।
मेडिकल कालेज के कप्तान डाॅ. रमेश चौहान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। डाॅ. मनजीत और डाॅ. विप्र शर्मा ने मेडिकल कालेज की टीम के लिए अच्छी शुरुआत दी। निर्धारित 20 ओवरों में मेडिकल कालेज की टीम ने 159 रनों का स्कोर खड़ा किया। दीपक चौधरी ने 50, डाॅ. मनजीत सिंह ने 30, संजय चंदेल ने 38 और विप्र शर्मा ने 20 रनों का योगदान दिया। पीडब्ल्यूडी इलेवन के सतीश ने 4 विकेट लिए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पीडब्ल्यूडी इलेवन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत करते हुए केवल 7 ओवरों में 50 रन बना दिए। लेकिन इसके बाद उसके विकेट गिरते गए और पूरी टीम 125 रनों पर ही ढेर हो गई। शिव कुमार ने 30, राहुल ने 25 और सतीश ने 16 बनाए।
मेडिकल कालेज की टीम की ओर से डाॅ. नीरज शर्मा ने 4 ओवरों 16 रन देकर 6 विकेट लिए। डाॅ. संग्राम ने 2, डाॅ. पंकज और डाॅ. संजय चंदेल ने एक-एक विकेट लिया। डाॅ. नीरज शर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *