Spread the love

शिमला। हिमाचल में फिर कोरोना वायरस का विस्फोट हुआ है। यहां कोरना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 30 नए मामले सामने आए हैं। सोलन जिले में सबसे अधिक 21 मरीज आए हैं। हमीरपुर जिले में 4, कांगड़ा जिले में 3 और शिमला व मंडी जिले में एक-एक मामला कोरोना संक्रमण का आया है। अब हिमाचल में कोरोना वायरस की आंकड़ा 1243 पहुंच गया है। इनमें से 927 मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। अब 292 एक्टिव मामले हैं। 
प्रदेश के सोलन जिले में कोरोना वायरस के 21 मामले आए हैं। जिले के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन से ये मामले आए हैं। वहां एक उद्योग से 15 केस कोरोना पाजिटिव आए हैं। वहीं, बद्दी के वार्ड नंबर आठ बिलावली बद्दी से दो और आदर्श कॉलोनी नालागढ़ से चार मामले सामने आए हैं। ज्यादातर मामलों में उद्योगों के कामगार संक्रमित पाए गए हैं। हमीरपुर जिले में सोमवार शाम को कोरोना संक्रमण के चार मामले सामने आए हैं। गांव गलोड़ खास का 37 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। वह पांच जुलाई को कुवैत से लौटा था और उसे संस्थागत क्वारंटीन में रखा गया था। 
नादौन के गांव गगल डाकघर भरमोटी के 39 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वह पांच जुलाई को अरुणाचल प्रदेश से आया था और गृह संगरोध में रह रहा था। वही, भोरंज के गांव बगवार डाकघर धमरोल का 68 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। वह तीन जुलाई को मुंबई से आया था तथा संस्थागत क्वारंटीन में था। बड़सर के गांव मतरयाणा डाकघर कुलहेड़ा की 51 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। वह छह जुलाई को दिल्ली से आई थी और संस्थागत क्वारंटीन में थी। शिमला जिले में रामपुर के ज्यूरी में भी एक और कोरोना पॉजिटिव मामला आया है। संक्रमित आईटीबीपी का है जवान है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *