Spread the love
रिकांगपिओ। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने‌‌ मंगलवार को कल्पा मेें स्व. श्याम सरण नेगी के परिजनों से मुलाकात कर शोक संतृप्त परिवार से संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने श्याम सरण नेगी के निधन पर दुःख जताया और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
बता दें कि श्याम सरण‌ नेगी का देहान्त 105 साल की आयु में पिछले शनिवार 05 नवंबर 2022 को हुआ था। श्याम सरण नेगी को भारत के पहले मतदाता होने का गौरव प्राप्त था। श्याम सरन नेगी का जन्म 1 जुलाई 1917 को हुआ था। वह आज़ाद भारत के पहले मतदाता थे। वह हिमाचल प्रदेश के कल्पा ज़िला किन्नौर में जन्मे और एक सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षक थे।
उन्होंने 1951 के आम उपचुनाव में पहला वोट डाला था। स्व. नेगी ने स्वतंत्र भारत का अपना पहला वोट 25 अक्टूबर 1951 को डाला।
उन्हें चुनाव आयोग ने अपने सिस्टमेटिक वोटर एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन अभियान के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में नामित किया था।
उन्होंने अपने जीवन को वोटर अवेयरनेस के लिए समर्पित किया और जागरूकता के लिए बहुत अभियान चलाए, जो भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने की लिए अहम साबित हुए ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *