शिमला। हिमाचल प्रदेश में 14वीं विधानसभा के लिए चुनाव का महाकुंभ शुरू हुआ है। 12 नवंबर 2022 को प्रदेश मे मतदान होगा और 8 दिसंबर 2022 को परिणाम आएगा। इस वक्त प्रदेश के अंदर भाजपा की सरकार है और कांग्रेस विपक्ष में बैठी है। जाने-माने अंक ज्योतिषाचार्य एवं वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पं. शशिपाल डोगरा ने कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र और अन्य चुनावी गतिविधियों को लेकर अंक गणना के आधार पर भविष्यवाणी की है।
पं डोगरा के मुताबिक भाजपा का 1 अंक है, वहीं कांग्रेस का 8 अंक बनता है। जो दोनों ही अंक आपस में शत्रु अंक है। 2022 के 6 अंक पर होने वाला चुनाव में 6 अंक शुक्र जहाँ भाजपा के 1 अंक सूर्य का शत्रु है। वहीं, कांग्रेस के 8 अंक शनि का मित्र अंक है। जिस कारण कांग्रेस को इस चुनाव में लाभ मिल सकता है।
विडंबना देखो अंकों की जो बड़ा मुद्दा कांग्रेस ने उठाया है #OPS का, उस का अंक (6+7+1=14=1+4=5) अंक बनता है। जो बुद्ध का अंक है। जहाँ बुद्ध सूर्य के अंक के साथ हमेशा चलता है। वहीं वो 8 अंक का मित्र है। भाजपा सरकार# Double-Engine की बात करती है।पंडित डोगरा के मुताबिक उसी #Double-Engine का अंक (4+6+3+2+3+5+5+5+7+9+5+5=59=5+9=14=1+4=5 अंक ) बनता है। 14वीं विधानसभा है, उस का भी 1+4=5 अंक बार-बार 5 अंक का आना द्विजन्मा योग बनाता है जो शुभ नहीं माना जाता। बुद्ध वाणी को ख़राब करता है।नेताओं को वाणी पर सयम रखना होगा। 12 नवंबर 2022 को चुनाव है, जिसका अंक 1+2=3 अंक बनता है, जो गुरु का अंक है। 5 अंक बुद्ध, 3 अंक गुरु का शत्रु अंक है। जिस कारण जनता सत्ता के खिलाफ मत दे सकती है और परिवर्तन चाह सकती है और भाजपा को सत्ता सुख से वंचित करवा सकती है। भाजपा की राह आसान नहीं है और विपक्ष में बैठी कांग्रेस योजना के साथ चले तो लाभ मिल सकता है।
पंडित शशिपाल डोगरा कहते हैं कि इसी वर्ष के अंतिम चरणों में चुनाव से पहले 25 अक्टूबर का सूर्य ग्रहण व 8 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण जो 15 दिनों के अंदर लगना सत्ता के लिए शुभ संकेत नहीं है। ये चुनाव एक इतिहास बनाएगा। 8 दिसंबर को परिणाम आना है जो शनि का अंक है। जो न्याय का कारक है, राजनीति का कारक है। कुछ नेताओं के साथ जो अन्याय हुआ है उस कारण इस चुनाव में दोनों पक्ष के बड़े-बड़े दिग्गजों का हारना भी तय है और शनि न्याय करेगा। ऐसे लोगों को सत्ता सुख देगा, जिसकी कल्पना नहीं की होंगी। बाकि सर्वज्ञ तो ईश्वर है।
