शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर जोरों से चल रही है। प्रदेश में भाजपा बार-बार रिवाज बदलने की बात कह रही है, जबकि लोगों ने भाजपा सरकार को बदलने का पूरा मन बना लिया है।
मनाली व कुल्लू में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी भुवनेश गौड़ व सुंदर ठाकुर के पक्ष में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि अब प्रदेश में भाजपा की जुमलेबाजी नहीं चलने वाली। उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेता केंद्र के नाम पर वोट मांग रहे हैं। भाजपा के नेता बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को कोई मुद्दा नहीं मानते।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। यही वजह है कि उन्हें केंद्र की योजनाओं का बखान करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार की कोई भी ऐसी उपलब्धि नहीं है, जिसके नाम पर वह वोट मांग सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश आज 70 हजार करोड़ से अधिक के कर्ज में डूब चुका है। भाजपा जो प्रदेश में डबल इंजन का दावा करती रही है, इसके दोनों इंजन बुरी तरह फेल हुए है। केंद्र ने प्रदेश की कोई ऐसी मदद नहीं की है जिससे प्रदेश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था में कोई सुधार हो पाता।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन बहाल की जाएगी। साथ ही बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से राहत देने के लिये 300 यूनिट बिजली फ्री, महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की सुनिश्चित आय व बेरोजगारों को स्वरोजगार शुरू करने के लिये 680 करोड़ की एक स्टार्टअप योजना शुरू की जाएगी।