Spread the love

शिमला। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रशिम धर सूद ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राठौर का यह कहना कि केंद्र सरकार गांधी परिवार से प्रतिशोध निकाल रही है, सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि कुलदीप राठौर को गांधी परिवार को मुफ्त का बंगला छीना जाना बुरा लगा, जिसके चलते कांग्रेस में खलबली मच गई है। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रियंका गांधी सालों से सरकारी घर और सुविधा का फायदा उठा रहीं थी, वहीं, दूसरी तरफ भाजपा में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार जैसे नेता भी हैं, जिन्होंने सारी सरकारी सुख सुविधा वापिस लिए जाने के लिए सरकार को लिखा है। सूद ने कहा कि गांधी परिवार को हर उस सुविधा का आनंद लेना है, जिसके लिए उनकी कोई योग्यता भी नहीं। 
रशिम धर सूद ने कहा कि गांधी परिवार अपने निजी स्वार्थों को त्याग देश हित में नहीं सोचता है और इसलिए इनकी पार्टी इस तरह के आरोप लगाती आई है। एक तरफ पूरा देश महामारी की चपेट में है और कांग्रेस के नेता लाँछन लगा राजनीति में लगे हुए हैं। भाजपा ने सदा देशभक्तों का मान किया है, लेकिन सोनिया गांधी और उनकी पुत्री व पुत्र किस श्रेणी के स्वतंत्रता सेनानी या देशभक्त हैं, ये कांग्रेस बताए। उन्होंने कहा कि अगर गांधी परिवार व उनके ट्रस्ट में कोई चालबाजी नहीं तो फिर उनकी जांच पर इतना हाहाकार क्यों मचाया जा रहा है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *