Spread the love
शिमला। भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा रंगमेल गोवा समूह के सहयोग से शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में ‘गोयंची सासाय’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
गोवा की समृद्ध पारम्परिक लोक संस्कृति की झलक को लोक संगीत और नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि गोवा और हिमाचल की संस्कृति काफी समृद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से दो राज्यों की संस्कृति को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने संस्कृति के संरक्षण पर भी बल दिया।
उन्होंने कहा की गोवा और हिमाचल के लोग संस्कृति प्रेमी हैं और यहां के लोग सभी त्यौहार हर्षाेल्लास से मनाते है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम देख कर उन्हें शिमला में गोवा का आभास हुआ।
यह कार्यक्रम रंगमेल गोवा समूह प्रमुख कांता गावड़े के नेतृत्व में प्रस्तुत किया गया।
इससे पूर्व, भाषा कला एवं संस्कृति विभाग के निदेशक पंकज ललित ने राज्यपाल का स्वागत किया।
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर, राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *