Spread the love

कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान जिला प्रशासन की ओर से 23 स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था चिन्हित कर अधिसूचित की गई है। जिला दंडाधिकारी आशुतोष गर्ग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार इन 23 स्थानों पर भारी और हल्के वाहन पार्किंग करने की अनुमति होगी। 4 अक्तूबर से लेकर 12 अक्तूबर तक ये व्यवस्था लागू रहेगी।

आदेशों के तहत फॉरेस्ट ग्राउंड ओ.एल.एस के नजदीक, मोनाल कैफे (पेड पार्किंग), कॉलेज ग्राउंड, टूरिज्म होटल सरवरी के विपरीत ऑफिसर कॉलोनी के नदीक, अखाड़ा बाजार टापू ब्रिज (पेड पार्किंग), विपाशा मार्किट बियासा मोड़ (पेड पार्किंग), सब्जी मंडी अखाड़ा बाजार, सरवरी बैक साइड मार्किट (पेड पार्किंग), डीएवी स्कूल ग्राउंड, कैंब्रीज स्कूल मौहल के विपरीत, ओल्ड बस स्टेंड कुल्लू, पर्यटन विभाग की राफ्टिंग साइट पिरडी (भारी वाहनों के लिए) पार्किंग व्यवस्था होगी।

इसी तरह, मिनी सचिवालय में एलएमवी वाहनों के लिए (पेड पार्किंग), कुल्लू वैली शॉल शोरूम बाईं ओर (भारी और हल्के वाहनों के लिए), शनि मंदिर के बाईं ओर एलएमवी के लिए, शांगरी बाग रामशिला पुल के पास, भूतनाथ ब्रिज से लेकर महिला पुलिस स्टेशन तक सड़क किनारे, पुलिस लाइन बाशिंग में हल्के और भारी वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

महिला पुलिस स्टेशन के विपरीत स्लम क्षेत्र के पास, अंगोरा फार्म नेहरू पार्क मोहल में, पेट्रोल पंप गांधी नगर, कैंब्रिज स्कूल के विपरीत मौहल में भी जिला प्रशासन द्वारा एलएमवी वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed