Spread the love

ऊना। ऊना जिले के कोहडरा निवासी लाला अमृत लाल के निधन पर उनके परिवार ने रस्म पगड़ी करने की जगह पर मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 हजार रुपए का चैक प्रदान किया। कपिल परिवार ने यह चैक ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री वीरेंद्र कंवर को सौंपा और कहा कि कोरोना से लड़ाई में यह उनका अंशदान है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि लाला अमृत लाल का निधन मंगलवार को हुआ था।
वीरेंद्र कंवर ने लाला अमृत लाल के निधन पर शोक जाहिर किया और कहा कि दुख की घड़ी में वह उनके साथ हैं। साथ ही कोरोना से लड़ाई में अंशदान के लिए धन्यवाद भी दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *