Spread the love
कुल्लू‌। पूरे भारतवर्ष में केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित 63 दिव्यांग पुनर्वास केंद्र संचालित हैं जो दिव्यांग व्यक्तियों को नि:शुल्क उपकरण व कृत्रिम अंग प्रदान करते हैं। रविवार को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मन्त्री डॉ. बीरेन्द्र कुमार ने बेहतर कार्य करने वाले 9 केन्द्रों को आदर्श दिव्यांग पुनर्वास केन्द्रों का दर्जा देकर वर्चुअल माध्यम से विधिवत शुभारम्भ किया। इन 9 केन्द्रों में रेड क्रॉस द्वारा संचालित जिला कुल्लू के केन्द्र को भी बेहतर कार्य करने पर आदर्श दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का दर्जा प्राप्त हुआ है।
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मन्त्री से संवाद करते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशान्त सरकैक ने संवाद करते हुए जानकारी दी कि सितम्बर 2016 में दिव्यांग पुनर्वास केंद्र कुल्लू की स्थापना की गई थी और आज तक यहां पर 10029 लोगों की थेरेपी की जा चुकी है। 134 व्हील चेयर, 216 सुनने के उपकरण, 29 आंख के उपकरण, 230 को अन्य उपकरण व सहायता तथा 19 लोगों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए हैं।पूरे जिला कुल्लू मे पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर दिव्यांग लोगों की पहचान कर उनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाये जाते हैं और उन्हे प्रयुक्त सुविधाएं प्रदान की जाती है। आज तक पूरे कुल्लू जिला में 4429 दिव्यांगता प्रमाण पत्र हैं, जिनमें से 3712 को यूडी/आईडी कार्ड उपलब्ध करवा दिए गए हैं। उन्होंने केंद्रीय मन्त्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में यह आदर्श दिव्यांग पुनर्वास केंद्र और बेहतर कार्य करने के लिये हमेशा अग्रसर रहेगा।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त शशि पाल नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डा. सुशील चन्द्र शर्मा, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव वी.के. मोदगिल, जिला कल्याण अधिकारी समीर, सीआरसी ईन्चार्ज सुंदरनगर डा. शत्रुघन सिंह, प्रशासनिक अधिकारी सीआरसी सुंदरनगर संदीप त्रिवेदी सहित दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र कुल्लू का स्टाफ उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *