Spread the love
पालमपुर। चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. जी.सी. नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय में पांच दिवसीय डेयरी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कुलपति प्रो. एच.के चौधरी ने प्रशिक्षुओं को भागीदारी प्रमाण पत्र वितरित करने के बाद, राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा प्रायोजित प्रशिक्षण के आयोजन के लिए पशु चिकित्सा विभाग और पशु पालन प्रसार शिक्षा विभाग की सराहना की।
उन्होंने कहा कि यह उत्साहजनक है कि पालमपुर और बैजनाथ ब्लॉक की 30 महिलाओं ने इस शिविर में भाग लिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पशु नस्लों, चारा प्रबंधन, आहार, रोग प्रबंधन, रेप्रो प्रजनन मानकों, मूल्य संवर्धन और विपणन के बारे में उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण आयोजक डॉ. देवेश ठाकुर ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पशु विज्ञान प्रसार शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. एस.के. खुराना ने कहा कि विभाग ने किसानों को चारा फसलों, फीड फीडिंग, फीड इनपुट, वैल्यू एडिशन पर व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। डॉ. मनोज शर्मा और डॉ. राकेश आहूजा ने प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण के पूर्व और बाद का मूल्यांकन भी किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *