Spread the love
शिमला। ‘कोई मतदाता न छूटे’ के उद्देश्य की पूर्ति के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देश में शनिवार को विधानसभा क्षेत्र-63 शिमला में स्वीप कार्यक्रम का आरंभ किया गया। शहर के सभी महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लब का गठन कर निर्वाचन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
63-शिमला शहरी निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी परम देव शर्मा व डा. सुरेश कुमार ने इस क्रम में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय फागली में निर्वाचन साक्षरता क्लब के सदस्यों व विद्यार्थियों को कार्यक्रम आवश्यकता और महत्व के विषय में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान इन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र युवा मतदाता को सूची में सम्मिलित करने के साथ-साथ लोकतंत्र की मजबूती के लिए जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करना कार्यक्रम का ध्येय है। अस दौरान विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई गई।
इसी कड़ी में राजकीय उच्च पाठशाला चौड़ा मैदान में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक व पेंटिंग के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर प्रस्तुति देकर बहुमूल्य संदेश दिया। इस अवसर पर संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डाक्टर मुकेश शर्मा, प्राध्यापक डाक्टर सुनील दत्त, डाक्टर अजय भारद्वाज, मुख्य अध्यापिका वनिता कुमारी, प्रियंका गुप्ता, शालिनी ठाकुर एवं अन्य अध्यापक भी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि माह के तीसरे शनिवार को निर्वाचन संबंधी विभिन्न गतिविधियां विद्यार्थियों से सांझा की जाती है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों के माध्यम से संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *