Spread the love
कुल्लू‌। स्वस्थ एवं सशक्त लोकतंत्र का आधार नागरिक का मत होता है। अतः लोकतंत्र में मतदान का अत्यंत महत्व है, मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के साथ-साथ विवेकपूर्ण तरीके से मतदान भी अनिवार्य है। यह बात सोमवार को अटल सदन में ‘स्वीप निर्वाचक जागरूकता’ अभियान के अंतर्गत आयोजित चुनाव उत्सव कार्यक्रम में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष गर्ग ने कही। वे कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालय- विद्यालय एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों से आए हुए छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर गर्ग ने कहा की चुनाव उत्सव मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिनके माध्यम से युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने व मतदान करके लोकतंत्र में अपनी भूमिका निभाने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। साथ ही एक स्वस्थ लोकतंत्र की आवश्यकता निष्पक्ष एवं स्वतंत्र, विवेकपूर्ण तरीके से किया गया मतदान होता है ,उसके लिए भी मतदाताओं को जागरूक किया जाता है। उन्होंने कहा कि चुनाव के नजदीक आते-आते यह जागरूकता अभियान और अधिक तेजी के साथ चलाया जाएगा जिसमें चुनाव प्रक्रिया में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन तथा वीवीपैट के इस्तेमाल से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने युवाओं को वोटर हेल्पलाइन की जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से स्वयं ही युवा मतदाता अपना पंजीकरण मतदाता सूची में करवाना सुनिश्चित कर सकते हैं।
गर्ग ने जानकारी दी कि जागरूकता का अर्थ केवल यही तक नहीं है कि हम मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाएं बल्कि यह भी जरूरी है कि हम जाति, धर्म, क्षेत्रवाद, संप्रदायवाद आदि से ऊपर उठकर अपने संपूर्ण समाज की बेहतरी के लिए विवेकपूर्ण तरीके से विचार करके स्वतंत्र निर्णय के साथ मतदान करें। समाज के विकास के मुद्दों को मद्देनजर रखकर ही अपने मत अधिकार का प्रयोग करें।
उपायुक्त ने कार्यक्रम में उपस्थित चुनाव-आइकन डिक्की डोलमा, राधा देवी, आंचल ठाकुर को सम्मानित करते हुए उनसे भविष्य में भी मतदाता जागरूकता अभियान में सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि समाज में विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों के माध्यम से इस अभियान को और अधिक सशक्त तरीके से सफल बनाया जा सकता है और भविष्य में हैं, इन लोगों का सहयोग और अधिक अपेक्षित रहेगा। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि पहली अक्तूबर 2022 को 18 साल की आयु पूरी कर रहे सभी युवा अपने फोटो पहचान पत्र बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 11 सितंबर तक इस विशेष पुनरनिरीक्षण अभियान के दौरान बूथ स्तर के अधिकारियों द्वारा घर- घर जाकर नये मतदाताओं के नाम पंजीकृत किये जा रहे हैं। अवसर पर विभिन्न संस्थानों से आए हुए छात्र- छात्राओं ने एक से एक बेहतर प्रस्तुतियां देकर मतदान का महत्व एवं लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए युवाओं की जागरूकता पर संदेश दिया।
कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय बंजार ने नाटक व गीत, महाविद्यालय आनी ने‌ नाटी व गीत, हरिपुर महाविद्यालय मनाली ने नुक्कड़ नाटक, कुल्लू महाविद्यालय की कविता पाठ , राजकीय विद्यालय ढालपुर, राजकीय कन्या विद्यालय सुलतानपुर, बहु -तकनीकी संस्थान सेउबाग़, आईटीआई शमशी के अतिरिक्त एक्टिव मलाल मोनाल कल्चरल एसोसिएशन तथा झूरिये ग्रुप द्वारा प्रेरक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर रंगोली, नारा लेखन, व पेंटिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांत सरकेक एसडीम कुल्लू विकास शुक्ला, एसडीएम मनाली सुरेंद्र ठाकुर ,एसडीएम बंजार पीसी आजाद, एसडीएम आनी नरेश वर्मा सहित तहसीलदार निर्वाचन वीना देवी, उप )-निदेशक उच्च शिक्षा सहित विभिन्न महाविद्यालयों के आचार्यगण तथा शिक्षक उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *