शिमला। हिमाचल प्रदेश में आईटीबीपी के पांच जवान कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। राज्य में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कुल 26 नए मामले आए हैं। अब हिमाचल में कोरोना संक्रमण के कुल 979 मामले हो गए हैं। यहां अब 341 एक्टिव केस हैं और 617 मरीज इस रोग से अब तक ठीक हो चुके हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में यहां 42 मरीज ठीक हुए हैं। हिमाचल में जो नए मामले आए हैं, वे कांगड़ा, हमीरपुर, किन्नौर, मंडी, ऊना, बिलासपुर, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों से आए हैं।
