Spread the love
शिमला। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला अंशुल कुमार ने बताया कि स्नो व्यू ऑटोमोबाइल प्राईवेट लिमिटेड घोड़ा चौकी, शिमला में सर्विस एडवाईजर तथा सेल कन्सलटेंट अकांउटेंट के 43 पदों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बी-टैक डिप्लोमा इन मेकेनिकल तथा आयु 19 से 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार स्नो व्यू ऑटोमोबाइल प्राईवेट लिमिटेड घोड़ा चौकी, शिमला में 23 अगस्त 2022 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इन्टरव्यू में भाग ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अकाउंटेंट के लिए एक साल का अनुभव होना आवश्यक है और इन पदों के लिए मासिक वेतन 10500/- से 15000/- तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए 9218599634 तथा 9218599637 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *