Spread the love
शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने‌ ठियोग को कई सौगातें दी। उन्होंने 15 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित नागरिक अस्पताल ठियोग के प्रथम चरण, ठियोग में 1.26 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित कोषागार कार्यालय भवन, क्यारटू में 2.39 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित संस्कृत महाविद्यालय, 3.36 करोड़ रुपए से नंगल देवी नैहला सड़क, 2.69 करोड़ रुपए की जय पलाना सड़क, 2.45 करोड़ रुपए से सरोग कडैयूग सड़क, 5.58 करोड़ रुपए लागत की भेखलटी धरेच गवेच सिधपुर सड़क, 4.70 करोड़ रुपए से टियाली मन्दिर नैनो सड़क, 3.33 करोड़ रुपए से रूनकली चिखड़ दनेवल सड़क, 1.77 करोड़ रुपए से कोट चुन्जर सड़क के मैटलिंग और टारिंग कार्य, 76 लाख रुपए से सब्जी मण्डी ठियोग के उन्नयन एवं आधुनिकीकरण, जल शक्ति उप-मण्डल ठियोग के 1.13 करोड़ रुपए से निर्मित कार्यालय भवन और ग्राम पंचायत माहोरी में 60 लाख रुपए से निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजना का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने ठियोग में 10 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाले नए नागरिक अस्पताल के चरण-2, ग्राम पंचायत सैंज में गिरी खड्ड से हरिजन बस्ती धाली धार शिरगुली तक 1.64 करोड़ रुपए की उठाऊ सिंचाई योजना, 5.70 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली क्यारल-कराणा वाया सोई सड़क, 5.38 करोड़ रुपए से होने वाले सरीउन बासा माहोग सन्धू वाया हलाई सड़क के सुधार कार्य और उन्नयन, ग्राम पंचायत नहौल में गिरी नदी पर सामति में 1.72 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाले पुल और 12.37 करोड़ रुपए से होने वाले छैला कैंची सैंज सड़क के उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *