शिमला। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजनितिक हलचल फिर तेज हो गई है। AICC ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पवन काजल को उनके पद से हटा दिया है। साथ ही उनकी जगह वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौधरी चंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा में जाने की अटकलों के बीच विधायक पवन काजल पर यह कार्रवाई करते हुए उन्हें प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटा दिया। इस संबंध में देर रात AICC के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से आदेश जारी किए गए।
