Spread the love
शिमला। वनों का हमारें जीवन से अटूट संबंध है और इसका संरक्षण करना हमारा परम कर्तव्य है। यह बात वरिष्ठ कांग्रेस नेता व जुब्बल-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने युवा कांग्रेस के वृक्षारोपण संकल्प अभियान की शुरुआत करते हुए कही। रोहित ठाकुर ने कहा कि हम स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ पर्यावरण पर निर्भर हैं और स्वच्छ पर्यावरण के लिए पेड़-पौधों, स्वच्छ जल और साफ़ हवा का होना आवश्यक है।
रोहित ठाकुर ने युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों से वृक्षारोपण को जन जागरण अभियान बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है और युवा हमारे देश का भविष्य है। उन्होंने कहा कि देश की कुल आबादी की 50 फीसदी प्रतिशत जनसंख्या में 25 वर्ष से कम की आयु के युवाओं की है। रोहित ठाकुर ने कहा कि युवा कांग्रेस के पदाधिकारी अपने-अपने बूथ पर कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करें।
ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कपिल ठाकुर ने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका से 2021 के उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जुब्बल-कोटखाई में ऐतिहासिक जीत मिली। उन्होंने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए लामबंद होने की अपील की। इस बैठक में जोन प्रभारियों, बूथ अध्यक्ष व युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *