Spread the love
शिमला। भारी बरसात के बीच रविवार सुबह शिमला जिले के रोहड़ू के चिड़गांव क्षेत्र में भूस्खलन सच हो गया। इसकी चपेट में दो वाहन आ गए। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह चिड़गांव-रोहल सड़क पर पंचायत घर के समीप भूस्खलन हो गया। इस कारण सड़क पर पहाड़ी से चट्टानें आने से रोहल-जाब्बल-मगियारी व गांवसारी से संपर्क टूट गया है। इस भूस्खलन की चपेट में एक जीप, एक ट्रैक्टर आ गया। वहीं, एक मकान को भी कुछ नुकसान पहुंचने की‌ सूचना है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *