Spread the love
बिलासपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने ग्राम पंचायत डंगार के चौखणा गांव में लोगों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में साढ़े 4 वर्षों में भरपूर कार्य किए गए हैं तथा डंगार के मुख्य मार्ग का कायाकल्प कर दिया गया है तथा बधाघाट तक सड़क का कार्य प्रगति पर है।
गर्ग ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत पीने के पानी के लिए हर घर को नल की व्यवस्था की गई है तथा वितरण की व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा है। चौखणा धार में एक बड़े पानी के टैंक को निर्मित किया गया है तथा डंगार क्षेत्र में चार हैंडपंप का विद्युतीकरण भी किया गया है, जिससे क्षेत्र की पानी की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि डंगार में 40 वर्षों से संस्कृत कॉलेज चल रहा था और इसे सरकार के अधीन करने की वर्षों पुरानी मांग को भी पूरा किया गया है तथा प्रधानाचार्य सहित 16 पदों को स्वीकृत किया गया है तथा इसकी सभी औपचारिकताएं भी पूर्ण कर दी गई है।
राजेंद्र गर्ग ने कहा कि डंगार क्षेत्र में 33.25 लाख रुपए की राशि के से विभिन्न विकास कार्य किए गए हैं, जिसमें हरितल्यांगर से मैरे संपर्क सड़क पर 3 लाख रुपए, चौखणा से फ्रीडम फाइटर सुखराम के घर की ओर 4 लाख रुपए, डंगार चौखणा सड़क से गांव दख्यूत़ संपर्क मार्ग को पक्का करने पर 2 लाख, महिला मंडल भवन चौकना को 3 लाख, युवक मंडल भवन हरितलयांगर के निर्माण पर 3 लाख, डंगार से मलहेड़ी गांव के लिए एंबुलेंस सड़क के निर्माण के लिए 4 लाख तथा सहकारी सभा समिति डंगार के पास सामुदायिक शैड के निर्माण पर 3 लाख खर्च किए गए हैं।
इससे पूर्व, गर्ग ने चौखणा गांव के लोगों की जन समस्याएं भी सुनी तथा अधिकांश का मौके पर निपटारा किया तथा शेष को शीघ्र ही दूर करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर महिला मोर्चा महामंत्री वह वार्ड सदस्य गोमती, ग्राम पंचायत डंगार के उप प्रधान दीप सिंह, ग्राम केंद्र प्रमुख अमर सिंह , बूथ अध्यक्ष धर्म सिंह, प्रीतम, ग्राम केंद्र अध्यक्ष मेहर सिंह, पूर्व बूथ अध्यक्ष जगदीश, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता कमल कुमार तथा लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता राकेश चंदेल भी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *