Spread the love

शिमला। हिमाचल में काेराेना संक्रमण के मामलों की रफ्तार थम नहीं रही है। आज हिमाचल में कोरोना संक्रमण के 30 नए मामले सामने आए हैं। इससे प्रदेश में काेराेना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 894 के पास पहुंच गया है। इसमें 373 काेराेना के एक्टिव केस हैं, जबकि 501 मरीज ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज हमीरपुर जिले में 10, कांगड़ा जिले में 7, बिलासपुर जिले में 5, किन्नौर और सोलन जिलों में 3-3 और मंडी जिले में कोरोना संक्रमण के दो नए मामले आए हैं। 
जनजातीय जिला किन्नौर के भावानगर में तीन पुलिस जवानों के कोरोना पॉजिटिव आई है। इन तीनों की ट्रेवल हिस्ट्री कांगड़ा की है। डीसी किन्नौर गोपाल चन्द ने कहा कि भावानगर पुलिस थाने में तीन पुलिस जवानों के रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद भावानगर को कण्टेन्मेंट ज़ोन घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि इन तीनों को रिकांगपिओ कोविड डिटेक्टिव सेंटर लाया गया है और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में इन सभी का उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि इन तीन पुलिस जवानों के किन्नौर के ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में प्रशासन खोजबीन में लगी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *