Spread the love
शिमला। प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में एक ट्रक के खाई में लुढ़कने से तीन लोगों की‌ मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। यह हादसा केलांग से‌ 40 किमी. आगे दीपक ताल के पास हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक दारचा-सरचू के पास दीपक ताल के नजदीक एक ट्रक (एचपी 72 -8299) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई,‌ जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को सेना एंबुलेंस से सिविल अस्पताल केलांग पहुंचाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। यह ट्रक सेना का सामग्री लेकर जा रहा था।‌ पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *