Spread the love
हमीरपुर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मंगलवार को दिवंगत राकेश बबली के बिझड़ी के नजदीक उनके पैतृक गांव बुढाण जाकर शोक संतप्त परिवार से संवेदनाएं प्रकट की। अनुराग सिंह ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की।
हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, पूर्व विधायक राम रत्न शर्मा और एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा, कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा,जिला महामंत्री अभयवीर लवली, अध्यक्ष कांगड़ा कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक कमल नयन, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय रिंटू भी इस मौके पर केंद्रीय मंत्री के साथ थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *