Spread the love
शिमला। वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की शिमला की नवनिर्वाचित इकाई की कार्यकारिणी ने एसोसिएशन के प्रधान प्रकाश बादल की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अश्वनी ठाकुर ने नव निर्वाचित सदस्यों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और सभी को बधाई दी।
अश्वनी ठाकुर ने इस अवसर पर एक अनौपचारिक संबोधन में कहा कि वे कर्मचारी हित के लिए कार्य करते हैं और कर्मचारी हित उनके लिए सर्वोपरि हैं। उन्होंने इस अवसर पर वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि वह वन विभाग के कर्मचारियों की मांगों पर न केवल गौर करेंगे, बल्कि उन्हें पूरा करने के लिए भरसक प्रयास करेंगे। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने अश्वनी ठाकुर को वन विभाग परिसर में कर्मचारियों की समस्याएं सुनने के लिए आने का निमंत्रण भी दिया।
वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ के प्रधान प्रकाश बादल ने इस अवसर पर बताया कि वे शीघ्र ही अश्वनी ठाकुर को वन विभाग कर्मचारियों के बीच बुलाकर सम्मानित करेंगे और उनका स्वागत भी किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *