Spread the love
शिमला। कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य व हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला की स्वीकृति से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को जिला एवं जोन स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी है।
इन आदेशों के तहत प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची को प्रभारी जिला किन्नौर लगाया है। प्रदेश महासचिव बृज मोहन सोनी जिला चंबा का सहप्रभारी बनाया गया है। प्रदेश महासचिव रितेश कपरेट को जिला किन्नौर का प्रभारी महासचिव लगाया गया है। प्रदेश महासचिव धर्मपाल ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष व शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी हर्ष महाजन के साथ सम्बद्ध किया गया है। धर्मेंद्र धामी को प्रभारी महासचिव जिला ऊना, बलविंदर सिंह बबलू को सहप्रभारी महासचिव जिला ऊना, प्रदेश महासचिव अविनाश कपिला को सहप्रभारी जिला बिलासपुर तथा विवेक कुमार महासचिव को जिला हमीरपुर का सहप्रभारी लगाया गया है।
उधर, प्रदेश महासचिव महेंद्र स्तान को जिला सोलन का प्रभारी महासचिव लगाया गया है। रोहित वत्स धामी को जिला लाहौल-स्पीति में प्रदेश महासचिव भुवनेश्वर गौड़ के सहयोग के लिए जिम्मेदारी दी गई है और वह जिला के सभी ब्लाकों में संगठनात्मक मामलों में समन्वय स्थापित करेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *