Spread the love
रिकांगपिओ। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने जिले की 3 बेटियों को नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर दी बधाई। किन्नौर जिले की तीन बेटियों का 5 जुलाई, 2022 से चेन्नई में होने वाली राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिये चयनित किया गया है। इनमें कशिश (50 किलोग्राम भार वर्ग) और प्रिया (48 किलोग्राम भार वर्ग) तथा सुनिधि (57 किलोग्राम भार वर्ग) शामिल हैं। ये सभी लड़कियां जे.एस.डब्ल्यू जल विद्युत परियोजना द्वारा जिले मे संचलित शिखर बॉक्सिंग प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रही हैं।
उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने सभी लड़कियों को राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चयनित होने पर बधाई दी तथा आशा व्यक्त की कि जिले की ये बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले सहित प्रदेश का नाम रोशन करेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *