Spread the love
हमीरपुर। जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक उपायुक्त उपायुक्त देवश्वेता बनिक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वित्त वर्ष 2021-22 की अंतिम तिमाही की समीक्षा के अतिरिक्त बैंक क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
उपायुक्त ने समस्त बैंकों तथा संबंधित बैंकों के अधिकारियों को विभिन्न बैंकिंग, ऋण एवं अनुदान योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से अनेकों योजनाएं आरंभ की गई हैं। सभी बैंक अधिकारियों से कहा कि इन योजनाओं के तहत पात्र व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण स्वीकृत करें। पात्र लोगों को ऋण स्वीकृत करने में यदि दिक्कत आ रही हो तो उनका मार्गदर्शन करें। उन्होंने समस्त बैंकर्स को जिले की सीडी रेशो बढ़ाने के लिए ऋण आवंटन में तेजी लाने के तथा समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति और शतप्रतिशत वित्तीय समावेश तथा बैंक ऋण लेने के लिए लोगों को प्रेरित करने का आह्वान किया, ताकि जिला के विकास को गति मिल सके।
वित्त वर्ष 2021-22 की वार्षिक योजना की अंतिम तिमाही में हासिल की गई उपलब्धियों पर भी विचार विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 के लक्ष्य 1743.00 करोड़ रुपए के मुकाबले 1327.65 करोड़ रुपए की उपलब्धि दर्ज की गई है, जो कि वार्षिक लक्ष्य का 76.12 प्रतिशत रही। अंतिम तिमाही के दौरान सभी बैंकों की जमा राशि 11784.26 करोड़ रुपए रही। जिला में इस तिमाही के अंत तक विभिन्न बैंकों ने 2812.12 करोड़ रुपए के ऋण स्वीकृत किए। उन्होंने बताया कि जिला की सीडी रेशो 23.86 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को सीडी रेशो बढ़ाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की दिशा में कार्य करने को कहा। बैंक अधिकारियों से कहा कि सीडी रेशो बढ़ाने के लिए कार्य योजना बनाएं तथा 30 जून तक एलडीएम की मेल पर भेजना सुनिश्चित करें। ग्राम सभाओं में भी अधिकारी जाएं और लोगों को योजनाओं के बारे में अवगत करवाएं। उन्होंने निजी बैंकों को भी निर्देश दिए कि डिजिटल पेमेंट शतप्रतिशत करने के लिए मार्किट, व्यापार मंडलों के साथ वित्तीय साक्षरता शिविरों का आयोजन करें।
मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक संतोष कुमार सिन्हा ने उपायुक्त एवं अन्य अधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने अंतिम तिमाही के सम्बध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बैंक अधिकारियों से कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए तेजी से कार्य करें। पीएनबी, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक भी आयोजित की गई। इसमें संस्थान के निदेशक रजनीश कुमार ने अंतिम तिमाही की प्रगति एवं अन्य मदें पर विस्तृत जानकारी दी। बैठक में मंडल प्रमुख अनिल कुमार मित्तल, एलडीओ रिजर्व बैंक आफ इंडिया भरत राज आनंद, डीडीएम नाबार्ड सतपाल चौधरी, समस्त बैंकों तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed