शिमला। प्रदेश सरकार ने प्रदेश पुलिस सेवा (एचपीपीएस) के चार अफसरों के तबादले किए हैं। सरकार ने मंगलवार को इसके आदेश जारी कर दिए। इसके तहत अतिरिक्त एसपी मंडी राजेश कुमार को अतिरिक्त एसपी चौथी आईआरबीएन जंगलबेरी हमीरपुर तैनात किया गया है।
उधर, डीएसपी आईआरबीएन जंगलबेरी मनोज कुमार को डीएसपी ज्वाली, कांगड़ा लगाया गया है। वहीं, डीएसपी ज्वाली सिद्धार्थ शर्मा को डीएसपी एचपीएपी जुन्गा शिमला और डीएसपी फर्स्ट आईआरबीएन बनगढ़ ऊना देव राज को डीएसपी मुख्यालय मंडी तैनात किया गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव रामसुभग सिंह की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
