नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रमुख जयराम रमेश से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें नए पद पर नियुक्ति के लिए बधाई दी। गौर हो कि इस पद पर काफी समय से रणदीप सिंह सुरजेवाला तैनात थे। अब सुरजेवाला को हाईकमान ने कर्नाटक का प्रभारी बनाया है और जयराम रमेश को इस महत्वपूर्ण पद पर तैनात किया है।
इस मुलाकात के दौरान जयराम रमेश ने कुलदीप राठौर को निर्देश दिए कि अगले कुछ सप्ताह में दूसरे राज्यों में पत्रकार वार्ताएं की जाए, जिसका शेड्यूल कुलदीप राठौर को जल्दी ही दिया जा रहा है। दूसरी तरफ प्रदेश में आगामी चुनावों के मध्यनजर कुलदीप राठौर को प्रदेश में भी मीडिया गतिविधियों में सहयोग के लिए कहा गया है। इसकी अधिसूचना पिछले कल जारी हो चुकी है।
