Spread the love
कुल्लू। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सांसद निधि के कार्यों में तेजी लाते हुए इन्हें निश्चित समय में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इन कार्यों में किसी भी प्रकार की ढील बर्दाश्त नहीं होगी।
जिला कुल्लू के सेऊबाग के गाहर पंचायत में सांसद प्रतिभा सिंह ने गोद लिए गाहर गांव में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए बताया कि उन्होंने प्रदेश में पांच गांवों को सांसद आदर्श योजना के तहत गोद लिया है। उन्होंने कहा कि इन सभी गांवों को आदर्श बनाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि गांव के सभी कार्य जल्द पूरे किए जाने चाहिए। प्रतिभा सिंह ने स्थानीय प्रधान रोहित वत्स धामी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जो कुछ इस गांव के लिए किए हैं, वह काबिलेतारीफ है। उन्होंने कहा कि गांव के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सांसद निधि के अलावा केंद्र व वर्ल्ड बैंक से भी धन मुहैया करवाया जाएगा।
प्रतिभा सिंह ने इस दौरान अधिकारियों से सरकार की योजनाओं की जानकारी लेते कहा‌ कि सभी कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत करवाया जाना चाहिए। सांसद द्वारा गाहर गांव को गोद लेने की खुशी में ग्रामीणों ने सांसद का आभार प्रकट किया और गर्मजोशी से स्वागत किया। इससे पहले कुल्लू पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभा सिंह का जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *