शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को जिला व ज़ोन वाइज कार्यों का आवंटन कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने रविवार को इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी है।
इसके तहत प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर को शिमला जिला के सभी ब्लॉकों का प्रभार सौंपा गया है। जिला किन्नौर के लिए सचिव महेंद्र स्तान, शिमला जिला ग्रामीण व शहरी के तहत विधानसभा क्षेत्र रामपुर में आशा कंवर, रोहड़ू प्रताप नेगी, जुब्बल-कोटखाई विश्वराज चौहान, ठियोग सत्यजीत नेगी, शिमला ग्रामीण विकास कालटा, कुसम्पटी राजकुमारी सोनी, शिमला शहरी हरिकृष्ण हिमराल और चौपाल का पवन चौहान को दायित्व सौंपा गया है।
उधर, जिला सोलन में सोलन ब्लॉक में शशि बहल, कसौली जगदीश जिंटा, नालागढ़ भारत भूषण मोहिल, दून चंद्र शेखर वर्मा, अर्की प्रदीप वर्मा को दायित्व सौंपा गया है। सिरमौर जिला के नाहन विधानसभा क्षेत्र के सरदार सिंह ठाकुर, श्री रेणुका जी विनोद जिंटा, पच्छाद रमेश कांटा, पौंटा साहिब दलीप सिंह चौहान, शिलाई चंद्र मोहन ठाकुर को प्रभार सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस सचिव धर्मपाल ठाकुर व आकाश सैनी को शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी व कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन के साथ लगाया गया है। शशि बहल को प्रदेश कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल के साथ लगाया गया है। वेद प्रकाश शर्मा, गीतांजलि भांगड़ा, किरण दत्ता व वेद प्रकाश ठाकुर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ सम्बद्ध किया गया है। वहीं, रूपेश कंवल को प्रदेश कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा के साथ लगाया गया है। कांग्रेस सचिव सुरेश नागटा को शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी के यशवंत छाजटा के साथ लगाया गया है।
इस बीच, सचिव अमित भरमौरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग का प्रभार सौंपा गया है। संदीप कुमार को अग्रणी सगंठनों के प्रभारी महासचिव के साथ संबद्ध किया गया है। सुशांत कपरेट को महासचिव प्रभारी कम्युनिकेशन व मीडिया के साथ सम्बद्ध किया गया है।इंद्रजीत सिंह को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का प्रभार सौंपा गया है। शर्मिला पटियाल को एनएसयूआई की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
