बिलासपुर। उपायुक्त एवं आयुक्त लक्ष्मी नारायण मन्दिर न्यास पंकज राय द्वारा मन्दिर न्यास बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि लक्ष्मी नारायण मन्दिर बिलासपुर के जीर्णोद्धार के लिए लगभग 30 लाख से ज्यादा राशि खर्च की जा रही है। उन्होंने कहा कि मन्दिर की मुरम्मत व सफेदी करवाने के लिए 5 लाख 24 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है, जिसका कार्य नगर परिषद के माध्यम से 15 दिनों के अन्दर करवाने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त निर्माणाधीन सराय भवन के निचले तल के निर्माण के लिए भी लगभग 21 लाख 50 हजार रुपए की राशि नगर परिषद के माध्यम से खर्च की जाएगी जिसकी टैंडर प्रक्रिया पूर्ण कर दी गई है।
पंकज राय ने बताया कि पुरानी मूर्तियों की स्थापना व मूर्तियों को नए मंदिर भवन में स्थापित करने के लिए वास्तुकार जल शक्ति विभाग व कनिष्ठ अभियंता, नगर परिषद को नए मंदिर में चबूतरा बनाने के निर्देश दिये गये हैं, ताकि 19 जून को पूरे विधि विधान और पूजा अर्चना के साथ मूर्तियों को नए भवन में स्थापित किया जाएगा। इस मौके पर न्यास के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने कहा कि मन्दिर के दोनों टियालों (पीपल) के लिए तीन लाख रुपए की राशि इनके मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से खर्च की जा रही है जिसका प्राक्कलन तैयार कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

उपायुक्त ने कहा कि मन्दिर परिसर में बने पुराने रंगनाथ मन्दिर भवन को संयुक्त निरीक्षण कर उसे असुरक्षित घोषित करने बारे सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश जारी किये गए हैं और मन्दिर परिसर में नए कार्यालय भवन निर्माण के लिए भी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। इसके अतिरिक्त मन्दिर परिसर में टाइले व नालियां निर्मित करने की चर्चा भी की।
इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी एवं अध्यक्ष मन्दिर न्यास रामेश्वर, जिला राजस्व अधिकारी देवी सिंह, डीएसपी राजकुमार, जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी, गैर सरकारी मन्दिर न्यास के सदस्य जगदीश कटोच, महिपाल सांख्यान, सन्तोष जोशी, ओम प्रकाश गर्ग व सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।