Spread the love

शिमला। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को चुनौती दी है कि वे पंजाब में किए गए कार्यों पर श्वेत पत्र लेकर आएं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा की गई सभी घोषणाएं पूरी होने से कोसों दूर हैं। उन्होंने कहा कि आप नेताओं द्वारा हमीरपुर में लगाए गए आरोप निराधार और झूठे हैं। उन्होंने केवल हिमाचल प्रदेश की जनता का मजाक बनाया है।

खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार ने जनता से किए अपने वादे पूरे किए हैं। सहारा योजना और आयुष्मान भारत इसका सबूत हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान ने हमीरपुर और मिंजर मेले के बारे में जो बात कही है वह उनके अनुभव और योग्यता को दर्शाता है। उन्होंने तंज कसा कि पंजाब के मुख्यमंत्री को यह भी नहीं पता की मिंजर मेला चंबा में होता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने केवल शराब की दरों में कमी की है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप के सत्ता में आने के बाद से पंजाब का माहौल असुरक्षित होता जा रहा है और असामाजिक तत्वों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। 

खन्ना ने कहा कि पंजाब में खुली फायरिंग और दिनदहाड़े हत्याएं आम बात हो गई हैं। हाल ही में एक व्यापारी से 1.50 करोड़ की लूट हुई और बाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि पंजाब में एक डमी मुख्यमंत्री है और केजरीवाल उनके पीछे का मास्टरमाइंड है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के अधिकारियों को बैठकों और निर्देशों के लिए दिल्ली बुलाया जा रहा है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आप नेताओं के कहने और काम करने में बहुत अंतर है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed