Spread the love

शिमला। बच्चों के शरीर के विकास तथा बुजुर्गों के शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पार्कों तथा जिमों का होना आवश्यक है। शहरी विकास व आवास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने रविवार को ढली के इंद्रनगर वार्ड में 32 लाख रुपए से निर्मित ओपन जिम व दादा-दादी पार्क, 15 लाख रुपए से निर्मित चिल्ड्रन पार्क इन्द्रनगर, 13 लाख रुपए से निर्मित वार्ड पार्षद कार्यालय इंद्रनगर, 28.48 लाख रुपए से निर्मित बेक्टा भवन के पास कार पार्किंग तथा 20 लाख रुपए से निर्मित कार पार्किंग के उद्घाटन अवसर के दौरान कही। 

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि राजधानी शिमला में गाड़ियों की बढ़ती आवाजाही से आज शहर के लोगों को सुविधा के लिए सरकार ने मनचंदा मोड़ में आईजीएमसी में 700 गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि 750 करोड़ से शिमला शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लोगों को पार्किंग, पैदल पथ मार्ग, वर्षा शालिका, ओपन जिम तथा बुजुर्गों के लिए पार्क की सुविधा मुहैया करवाई है। वहीं इस प्रोजेक्ट के तहत हेल्थ एटीएम मशीन की सुविधा भी जल्द सभी वार्डों में उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे शहर के लोगों को अपने वार्ड में ही स्वास्थ्य जांच करने की सुविधा प्राप्त होगी। 

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि शिमला शहर में लगभग सभी पार्षदों के लिए कार्यालय खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि शहर में रह रहे सभी लोगों को आज पार्षद कार्यालयों का फायदा मिल रहा है। स्थानीय लोगों को पार्षद कार्यालयों की एक छत के नीचे सारे कार्यों का लाभ प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आज बाहरी प्रदेशों में जहां नशे का प्रचलन बढ़ा है, वहीं हमारे प्रदेश का युवा वर्ग भी अधिक संख्या में नशे में संलिप्त हो रहा है। इसलिए समय की आवश्यकता के अनुसार हमारे युवा वर्ग के लिए शिमला शहर के वार्डों में ओपन जिम भी खोली गई है। हमारे शहर का युवा वर्ग इन ओपन जिमों का फायदा उठाकर अपने को नशे की कुरीतियों से दूर रख रहा है। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे अपने बच्चों पर ध्यान दे और इन कुरीतियों से दूर रखें।

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि हमारे शिमला शहर में मुख्यतः सभी वार्डों में पार्किंग की सुविधा मुहैया करवाई गई है। इस कड़ी में इंद्रनगर वार्ड के लोगों को भी लगभग 48 लाख रुपए से दो पार्किंगों की सुविधा प्रदान की है। 

शहरी विकास मंत्री ने हिम गिरी से इंद्रनगर तक सड़क को मिलाने के लिए विभाग को आकलन बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इंद्रनगर वार्ड में किए जा रहे अन्य कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को लंबित पड़े कार्यों को जल्द से जल्द पूरे के निर्देश भी दिए।  

इस दौरान पार्षद इंद्रनगर कमलेश मेहता ने वार्ड में चह रहे विकास कार्यो की विस्तृत जानकारी दी तथा अन्य मांगें भी रखी। इस अवसर पर महापौर नगर निगम सत्या कौंडल, उप-महापौर शैलेन्द्र चैहान, पूर्व प्रत्याशी विजय ज्योति सैन, मण्डलाध्यक्ष कुसुम्पटी जितेन्द्र भोटका, पूर्व महापौर राकेश शर्मा, बालुगंज पार्षद किरण बाबा, कंगनाधार पार्षद रेनु चौहान, बीसीएस पार्षद आशा शर्मा, इंजनघर पार्षद आरती चौहान, राम बाजार पार्षद सुषमा कुठियाला, छोटा शिमला पार्षद विदुषी, खलीनी पार्षद पूर्ण मल, आयुक्त नगर निगम आशीष कोहली, अधिशाषी अभियंता राजेश ठाकुर तथा अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed