मनीष गर्ग बीते मई माह में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं। प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद सरकार ने उन्हें शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के पद पर तैनाती दी थी, लेकिन उनके मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाए जाने के बाद सरकार ने आईएएस डॉ. रजनीश को वन व आईटी विभाग के प्रधान सचिव के साथ-साथ शिक्षा विभाग के सचिव का कार्यभार भी सौंप दिया है।
बता दें कि 2004 बैच के आईएएस अधिकारी सी. पालरासू को सरकार ने फरवरी 2020 में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद पर नियुक्त किया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद पर रहते हुए उन्होंने मंडी लोक सभा व जुब्बल कोटखाई, अर्की तथा फतेहपुर विधान सभा सीटों के उपचुनाव करवाए। प्रदेश में विधान सभा चुनाव 5 माह दूर हैं। चुनाव से ठीक पहले सी. पालरासू के तबादले से सभी हैरत में हैं।
शिमला। आईएएस अधिकारी मनीष गर्ग प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी होंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश सरकार से सलाह मशविरा कर मनीष गर्ग को सी. पालरासू के स्थान पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद पर मनीष गर्ग की नियुक्ति की अधिसूचना सरकार ने जारी कर दी है। वह राज्य के प्रधान सचिव निर्वाचन का कार्यभार भी संभालेंगे। सरकार ने फिलहाल सी. पालरासू को किसी विभाग का कार्यभार नहीं सौंपा है। सरकार द्वारा जारी तबादला आदेशों में कहा गया है कि उनकी तैनाती के आदेश अलग से जारी होंगे।
उधर, सरकार ने टांडा मेडिकल कालेज के संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत एचएएस अधिकारी डॉ. (मेजर) अवनिंद्र कुमार को कांगड़ा जिला उपायुक्त के सहायक आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है।
