Spread the love

शिमला। अखिलेश्वर सिंह, निदेशक (वित्त), एसजेवीएन (SJVN) ने गुवाहटी में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से भेंट की। बैठक में समीर कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, नीरज वर्मा, प्रमुख सचिव विद्युत, असम सरकार और राजेश गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक, एसजेवीएन भी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान असम राज्य में ग्राउंड माउंटेड, फ्लोटिंग सोलर, बैटरी स्टोरेज और पायलट हाइड्रोजन प्लांट के विकास पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश में एसजेवीएन की आगामी जल विद्युत परियोजनाओं में असम सरकार की इक्विटी भागीदारी के संबंध में गहरी दिलचस्पी से भी अवगत कराया। उन्होंने आगे बताया कि असम सरकार राज्य में जलविद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए एसजेवीएन के साथ एक संयुक्त उद्यम के गठन में भी रुचि रखती है।

असम राज्य में मौजूदा खाली भूमि और जल निकायों पर ग्राउंड माउंटेड सोलर और फ्लोटिंग सोलर पावर प्रोजेक्ट विकसित करने की विशाल क्षमता है। असम सरकार ने एसजेवीएन को चरणबद्ध तरीके से राज्य के भीतर 5000 मेगावाट विद्युत परियोजना विकास का पता लगाने के लिए सहयोग का आश्‍वासन दिया। बैठक के दौरान नेपाल में एसजेवीएन के अरुण-3 पावर प्रोजेक्ट से विद्युत तथा सीपीएसयू योजना के माध्यम से उत्‍पादित सौर विद्युत की बिक्री के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। सिंह ने असम के विद्युत मंत्री, बिमल बोरा, प्रबंध निदेशक, असम पावर जनरेशन कारपोरेशन लिमिटेड, वीभू भूयांन और असम लघु उद्योग विकास निगम के अध्यक्ष, किशोर उपाध्याय के साथ भी बैठक की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *