शिमला। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अग्रणी बैंक यूको बैंक ने होटल पीटरहॉफ में एक दिवसीय ऋण उन्मुखी कदम एवं ग्राहक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने की। उन्होंने कहा कि बैंकिंग अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ग्राहकों तथा आमजन का ध्यान रखना चाहिए तथा सरकार की कल्याणकारी योजना की जानकारी लोगों को प्रदान करना भी आवश्यक है, ताकि ग्राहकों को योजनाओं का सही लाभ प्राप्त हो सके।
आदित्य नेगी ने कहा कि राष्ट्र, सामाजिक तथा आर्थिक निर्माण में बैंकों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। यह कार्यक्रम ग्राहकों एवं लोगों से संवाद स्थापित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर उपायुक्त ने 20 ग्राहकों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि 15 मई, 2022 से 8 जून, 2022 तक जिले में बैंकों द्वारा 80 करोड़ 49 लाख रुपए के ऋण आबंटित किए गए हैं।
उपायुक्त ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न बैंकों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर यूको बैंक सहायक महा प्रबंधक ने संबोधित करते हुए बैंकिंग प्रणाली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में सहायक महाप्रबंधक भारतीय रिजर्व बैंक शिमला अमरिन्द्र गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड सुधांशु केके मिश्रा, प्रभारी राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति हिमाचल प्रदेश जेपी नेगी, उप महाप्रबंधक एसबीआई पवन कुमार, सर्कल प्रमुख पीएनबी सुशील कुमार खुराना, जिला अग्रणी प्रबंधक शिमला एके सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।