Spread the love
शिमला। शहरी विकास व आवास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संत निरंकारी मिशन द्वारा बेमलोई में आयोजित समारोह में भाग लिया। उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन सामाजिक कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है, जिसमें से मिशन द्वारा रक्तदान एवं पौधारोपण कार्यक्रम मुख्य है।
भारद्वाज ने कहा कि विकास के साथ आज हम अपने पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। विकास के साथ-साथ पर्यावरण को सुरक्षित रखना आवश्यक है, जिसके लिए हम सब को आगे आकर एक पहल करनी होगी। उन्होंने कहा कि मनुष्य के अंदर तथा बाहर का प्रदूषण सभी के लिए खतरनाक है। पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए हम सब को आंदोलन की तर्ज पर कार्य करना होगा।
प्रधान संत निरंकारी मंडल सीएल गुलाटी ने मिशन द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर एसएनसीएफ समन्वयक दिल्ली संजय शर्मा, जोनल इंचार्ज शिमला जोन-5 राजवंत भुल्लर, जोनल इंचार्ज सोलन जोन 5 ए विवेक कालिया, क्षेत्रीय संचालक नरेंद्र कश्यप तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *