शिमला। पीएम मोदी आठ वर्ष के समारोह के बाद जब वापस अनाडेल मैदान जा रहे थे तो रास्ते में लोग उनके सम्मान में खड़े थे। इस बीच, शिमला की एक युवती नरेंद्र मोदी की माता की हाथों से बनाई ड्राइंग लेकर खड़ी थी। यह ड्राइंग उस युवती ने खुद बनाई थी। फोटो को देखते ही मोदी वहां रुके और उस युवती से यह फोटो ली और उससे बात भी की।
