Spread the love

शिमला। कसुंपटी भाजपा महिला मोर्चा का प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को पार्टी कार्यालय भट्ठाकुफर में संपन हुआ। शिविर में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए विशेष टिप्स दिए गए । मुख्य प्रवक्ता के रूप में हिप्र सक्षम गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मेहता, विजय ज्योति सेन, शीतल व्यास, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र भोटका और प्रेम चौहान ने अहम भूमिका निभाई। 

बता दें कि कुसंपटी निर्वाचन क्षेत्र में बीते बीस वर्षों से लगातार कांग्रेस का प्रतिनिधित्व है। इस बार भाजपा कांग्रेस के अभेद्य किले को फतह करने के लिए अभी से ही तैयारियों में जुट गई है। जितेन्द्र भोटका ने बताया कि कसुपंटी में इस बार विधानसभा चुनाव विकास के नाम पर लड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कसुंपटी में अभूतपूर्व विकास हुआ है और लोगों का कांग्रेस से मोह भंग हो चुका है। 

कसुंपटी महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुलेखा कश्यप ने बताया कि आगामी विधान सभा चुनाव में महिला मोर्चा की विशेष भागीदारी रहेगी और महिला मोर्चा अभी से समूचे क्षेत्र में बूथ स्तर पर सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों का प्रचार व प्रसार करेगा। सुलेखा कश्यप ने बताया कि इस बार कसुंपटी में निश्चित रूप से कमल का फूल खिलेगा। उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा को सुदृढ़ करने के लिए कुछ नई नियुक्तियां की गई है, जिसमें बबली कश्यप को सह महामंत्री, लता शर्मा को उपाध्यक्ष, रेखा कंवर और रीना ठाकुर को  सचिव तथा रेखा को मिडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *