Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने पेट्रोल व डीज़ल पर से केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 8 व 6 रुपए की कमी को महज एक ड्रामा करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरह इसके मूल्यों में 10 से 20 रुपये की बढ़ोतरी करती है और जब किसी राज्य में चुनाव नजदीक आते हैं तो इसमें दो चार रुपए की मामूली कटौती कर लोगों को रिझाने का असफल प्रयास   करने की पूरी कोशिश करती है। 

हर्ष महाजन ने कहा कि प्रदेश में अप्रैल 2014 में यूपीए सरकार के समय 76 रुपए पेट्रोल व 54 रुपए डीज़ल का मूल्य था, जबकि अप्रैल 2022 में पेट्रोल 106 रुपए व डीज़ल 89 रुपए की दर से बेचा गया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने 22 मार्च 2022 से 4 अप्रैल के बीच इसके मूल्यों में क्रमश 10 रुपए पेट्रोल में और 9 रुपए डीज़ल में बढ़ोतरी की। अब केंद्र सरकार ने पेट्रोल में 8,50 रुपए व डीज़ल में 6,40 रुपए की कमी कर कोई बड़ी राहत लोगों को नहीं दी है। 

हर्ष महाजन ने आरोप लगाया कि पहले सरकार अपना खजाना भरा और उसके बाद मामूली सी कटौती कर इसे जन कल्याण का नाम दिया जा रहा है, जो लोगों के साथ सरासर एक बड़ा धोखा है। महाजन ने एलपीजी गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों पर भी चिंता जताते हुए कहा कि मोदी सरकार एक हाथ दे रही है तो दूसरे हाथ लेने में जुटी है। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना के तहत एलपीजी गैस सिलेंडर में 200 रुपए की सब्सिडी मात्र इनके लाभार्थियों को लुभाने का एक असफल प्रयास है, क्योंकि गरीब परिवारों ने अब गैस सिलेंडर का उपयोग करना ही बंद कर दिया है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *