Spread the love

शिमला। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामलें से भाजपा सरकार युवाओं के बीच विश्वसनीयता खो चुकी है। यह बात प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा के अंतर्गत जुब्बल में ब्लॉक युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित भाजपा सरकार के खिलाफ़ आक्रोश प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार सीबीआई जांच से महज लीपापोती करना चाहती है। उन्होंने पुलिस भर्ती पेपर लीक घोटाले की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से करवाने की मांग की।

नेगी निगम भंडारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार में पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं की फौज बढ़ती जा रही हैं। देश में बेरोजगारी दर पिछले 45 साल के सर्वाधिक स्तर पर पहुंच गई है। 

उधर, विधायक रोहित ठाकुर ने कहा कि हाल ही में ज़ारी एक आंकड़े के अनुसार हिमाचल प्रदेश में हर तीसरा ग्रेजुएट युवा बेरोजगार है, जबकि पंजीकृत बेरोजगार युवाओं की संख्या बढ़कर 14 लाख से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनावों में बेरोजगार युवा वर्ग भाजपा की सरकार को सत्ता से बाहर कर कांग्रेस की सरकार बनाएगा। युवा कांग्रेस ने जुब्बल बाज़ार में प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका।

इससे पहले निगम भंडारी ने युवा कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई की जनता ने 2021 के उप चुनाव में भाजपा सरकार को सबक सिखाया है और अब हिमाचल की जनता ने भी भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। इस दौरान उनके साथ जुब्बल-नावर-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर, प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित पठानिया, जिला युवा कांग्रेस शिमला के अध्यक्ष राविन्दर ठाकुर (टीनू), जिला परिषद सदस्य कुशल मुंगटा, ब्लॉक युवा कांग्रेस जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष कपिल ठाकुर, सचिन कंवर, कांता धौलटा, अनीष दीवान, तुषार स्तान व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *