Spread the love

शिमला। राजधानी शिमला के राजकीय महाविद्यालय संजौली में एक दिवसीय जॉब फेयर आयोजित किया गया। इस मेले में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान देश के जाने माने ब्रैंड pataloon से आये अधिकारियों ने बच्चो की प्रतिभा को देखते हुए अलग-अलग जॉब के लिए ऑफर किया। जॉब को लेकर युवक-युवतियों में खासा उत्साह देखने को मिला। 100 के करीब प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, जबकि मौके पर से देश के अलग-अलग कोने के लिए 26 के करीब छात्र-छात्राओं का चयन किया। 

राजकीय महाविद्यालय संजौली की वोकेशनल ट्रेनर उमा कंवर ने बताया कि आज बदलते समय के अनुसार बच्चों को बहुत से अवसर मिल रहे हैं। शिक्षा खत्म होते ही कोई जॉब मिल जाए तो उन्हे भविष्य में और अधिक लाभ मिल सकता है। उन्होंने बताया कि रिटेल मैनेजमेंट, हॉस्पिटैलिटी व पर्यटन आदि की डिग्री करने के बाद तुरंत नौकरी लग जाती है। इसके अलावा विद्यार्थी अपना वैंचर शुरू कर सकते हैं, जिससे प्रदेश पर्यटन को भी पंख लग सकते हैं। इस अवसर पर को-ऑर्डिनेटर शिव कुमार ने बताया कि इस तरह के मेलों का आयोजन होता रहना चाहिए। इनके कारण जहां एक ओर रोजगार मिलता है, वहीं दूसरी ओर इंटरव्यू देने के लिए बच्चों का मनोबल भी बढ़ जाता है। Centum कम्पनी द्वारा कालेज में बी.वॉक के विद्यार्थियों के लिए नामी गिरामी कम्पनी आदित्या फैशन रिटेल द्वारा भर्ती करवाई गई। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *