Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित तीन मूर्ति एस्टेट में प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण किया। संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं में देश के सभी प्रधानमंत्रियों के जीवन और कार्यकाल का विस्तृत विवरण है। इसका लोकार्पण हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था और इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रशंसनीय पहल हमारे सभी प्रधानमंत्रियों के बारे में लोगों विशेषकर युवाओं में जागरूकता पैदा करने में दूरगामी भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हमारे सभी प्रधानमंत्रियों के गौरवशाली जीवन और प्रयासों के बारे में जानने के लिए सभी को संग्रहालय का भ्रमण करना चाहिए। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed