Spread the love

शिमला। शहरी विकास व आवास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा है कि पर्यटन नगरी शिमला के जाखू से  उपनगर संजौली के ढिंगू मंदिर के लिए पर्वत माला योजना के तहत नाबार्ड के सहयोग से रज्जू मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इससे बनने से पर्यटन की दृष्टि से इन दोनों धार्मिक स्थलों को और अधिक महत्व मिलेगा। वे शनिवार को शिमला नगर में स्मार्ट सिटी मिशन एवं अमरूत योजना व राजीव आवास योजना के तहत संजौली व साथ लगते क्षेत्र तथा कृष्णा नगर क्षेत्र में 16 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए दी। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि शिमला स्मार्ट सिटी मिशन व अमरूत योजना के तहत किए जा रहे विभिन्न कार्यों के लिए केन्द्र से भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिसके लिए उन्होंने केन्द्र का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 41 वर्ष बाद प्रदेश सरकार द्वारा शिमला नगर के लिए विकास योजना बनाई गई, जिससे शिमला नगर वासियों को अत्यंत लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि शिमला शहर में लोगों को बेहतर जीविका उपार्जन के साथ-साथ बिजली पानी व अन्य सुविधाएं प्राप्त हो इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा सक्रियता से कार्य किया जा रहा है। 
शहरी विकास मंत्री ने बताया कि कृष्णा नगर में 6 करोड़ 49 लाख रुपए की लागत से निर्मित आवासों को लोगों को समर्पित किया। वहीं अमरूत योजना के तहत 1 करोड़ 15 लाख रुपए की लागत से राजकीय महाविद्यालय संजौली के साथ बने फुटओवर ब्रिज को भी जनता को समर्पित किया। उन्होंने 4 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से शिमला स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चलौंठी में बनने वाले फुटओवर ब्रिज अमरूत योजना के तहत सैंट जै़वियर के पास 1 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से बनने वाली पार्किंग तथा वार्ड 19 में 2 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले वरिष्ठ नागरिक क्लब, सामुदायिक केन्द्र व बाल पाठन केन्द्र तथा कृष्णा नगर में शिमला स्मार्ट सिटी के तहत 78 लाख रुपए से बनने वाले सम्पर्क मार्ग का भी शिलान्यास किया। 
सुरेश भारद्वाद ने कहा कि शिमला स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शिमला नगर में किए जाने वाले सभी कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है, जिसका निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर वार्ड पार्षद एवं नगर निगम शिमला महापौर सत्या कौंडल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए वार्ड में की गई अभूतपूर्व उपलब्धियों व विकास से को अवगत करवाया। भाजपा युवा मोर्चा जिला शिमला उपाध्यक्ष गौरव सूद ने विकास के किए कार्यों के प्रति मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उप-महापौर शैलेन्द्र चौहान, पार्षद किमी सूद, कमलेश मेहता, आशा शर्मा, आरती चौहान, अर्चना धवन, बिट्टू पन्ना, मीडिया प्रभारी कल्पना शर्मा, नागरिक सभा प्रधान विजय शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा शिमला मण्डल सचिव सिद्धार्थ कंवर, व्यापारी प्रतिनिधि मण्डल ब्रह्म किशोर, पूर्व अध्यक्ष व्यापार मण्डल गोपाल शर्मा, वरिष्ठ नागरिक पीएस राणा, नरोतम चौहान, कर्नल पीसी सूद, राम व्यास, आयुक्त नगर निगम आशीष कोहली, अधिशाषी अभियंता राजेश, संदीप कांत, विजय शर्मा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *