Spread the love

शिमला। जिला शिमला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष यशवंत छाजटा, शहरी शिमला के अध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी व पूर्व प्रदेश प्रवक्ता देवेन्द्र बुशैहरी ने भाजपा के उस बयान की निंदा की, जिसमें उसने कहा कि कांग्रेस सिर्फ वंशवाद की राजनीति में विश्वास नहीं रखती है। इन नेताओं ने कहा कि भाजपा को यह बात मालूम होनी चाहिए कि स्व. वीरभद्र सिंह ने अपने जीवन के 60 वर्ष प्रदेश की जनता की सेवा में को दिए। उनके जीते जी ही प्रदेश की जनता ने प्रतिभा वीरभद्र सिंह को 2 बार लोकसभा का सदस्य चुना व विक्रमादित्य सिंह को शिमला ग्रामीण की जनता ने विधायक बनाया। 

इन नेताओं ने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह आज भी प्रदेश की जनता के दिलों में बसते हैं, जिसका उदाहरण मण्डी लोकसभा के हाल ही में हुए उपचुनाव में देखने को मिला। मंडी लोकसभा की जनता ने दिवंगत वीरभद्र सिंह द्वारा किए गए विकास कार्यों पर अपनी मोहर लगाते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार के रहते तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मंडी लोकसभा हलके से प्रतिमा वीरभद्र सिंह को चुनाव जिताकर लोकसभा में भेजा। यही नहीं, 3 विधानसभा के उपचुनावों में भी कांग्रेस पार्टी जीत मिली। 

इन नेताओं ने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह का पूरा परिवार बहुत पहले से जनता की सेवा में पूरी तरह से समर्पित है और इसको भाजपा भी भलीभांति जानती है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता बयान देने से पहले-अपने गिरेबां में झांक कर जरूर देख ले कि प्रेम कुमार धूमल का पूरा परिवार राजनीति में सक्रिय है। यह बात अलग है कि प्रेमकुमार धूमल चुनाव हार गए थे, अन्यथा वे मुख्यमंत्री होते और उनका बेटा केंद्र में मंत्री होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद प्रतिभा वीरभद्र सिंह की प्रदेश अध्यक्ष के पद पर हुई नियुक्ति से बौखला गई है और भाजपा को इस वर्ष होने वाले चुनाव में अपनी हार नजर आने लगी है। यही कारण है कि भाजपा नेता बौखलाहट में ऐसी बयानबाजी कर रही है। इन नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का प्रतिभा वीरभद्र सिंह को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाने पर आभार प्रकट किया है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *