Spread the love

शिमला। भाजयुमो शिमला मंडल का प्रशिक्षण शिविर खलिनी में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हितेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में अनेकों विषयों को लेकर वक्ताओं ने विस्तृत चर्चा की। इस वर्ग में प्रथम सत्र को भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा और दूसरे सत्र को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने‌ संबोधित किया। 
भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि वर्तमान में एक पार्टी के लिए सोशल मीडिया का सदुपयोग अतिमहत्वपूर्ण है। सोशल मीडिया के माध्यम से कई राजनीतिक दल जनता में भ्रांतियां फैलाने का प्रयास करते हैं, जिसका भाजपा धरातल पर मुकाबला करेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सोशल मीडिया पर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि आप जो भी प्रयास कर ले, लेकिन वह अपने पैर हिमाचल में जमा नहीं पाएगी।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि युवा मोर्चा ने हिमाचल प्रदेश में धरातल पर काम किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजयुमो एक लाख युवाओं का सम्मेलन करने जा रही है‌। इसको लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं में बहुत जोश है।
भाजपा शिमला मंडल के अध्यक्ष हितेश शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा शिमला मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आज संपन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर से कार्यकर्ता को नई ऊर्जा मिलती है और समय-समय पर कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग से शिक्षित होता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ता निर्माण का आधार है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *